सिकन्दरपुर (बलिया) स्थानीय कस्बा के बालूपुर रोड स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार किया गया। चुनाव प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कार्यकर्ताओं से पूरे मनोयोग से चुनाव में लगने का आह्वान किया। कहा कि सपा, बसपा और भाजपा की नीतियों से त्रस्त जनता आम आदमी पार्टी की ओर देख रही है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और खराब कानून व्यवस्ता के कारण जहाँ आम जन भाजपा के खिलाफ हैं तो वहीं सपा सरकार की पुरवर्ती गलतियों को अभी लोग भूल नहीं पाए हैं। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल का है।
सपा प्रमुख ने इसे चुरा तो लिया है लेकिन इसके लिए उनके पास स्पष्ट नीति नहीं है। प्रदेश की जनता सपा के छलावे को भली भांति समझ रही है। कार्यक्रयाओं से घर घर सम्पर्क कर पार्टी मेनिफेस्टो से अवगत कराने की भी अपील की। कहा कि आम आदमी पार्टी ही गरीब, किसान, मजदूर, बेरोजगार की पार्टी है। प्रदेश में 'आप' की सरकार बनने पर बेरोजगारों को तीन हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।आप प्रत्याशी डॉ प्रदीप में सभी का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर प्रदेश सचिव अमरेंद्र सिंह, प्रवीण यादव, सेंट्रल कोआर्डिनेटर अविनाश कबीर, पार्टी प्रत्याशी डॉ प्रदीप कुमार, विधानसभा अध्यक्ष विजय शंकर राजभर, सत्यम गुप्ता, टाइगर व्यास, कमलेश गुप्ता, गौशाल आजम, पप्पू, राजकुमार, राजेश गुप्ता, सत्य प्रकाश यादव, वसीम, अभिषेक, शमशाद आदि मौजूद रहे।
Reporter - मो.आरिफ अंसारी