सिकन्दरपुर (बलिया) पुलिस अधीक्षक बलिया राज करन नय्यर के निर्देशन में वांछित अभियकतों/वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सिकंदरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी।
प्र. नि. सिकंदरपुर राजेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में सिकन्दरपुर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को टेंपो स्टैंड के पास से धर दबोचा।
आरोप है कि आरोपियों द्वारा थाना क्षेत्र एक के एक किशोरी के साथ कुछ दिन पहले दुष्कर्म किया गया था। तभी से ये दोनों आरोपी फरार चल रहे थे जिसे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने टेंपो स्टैंड से दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
Report - मो.आरिफ अंसारी
Tags:
बलिया